{"_id":"629b95f9f63d1507024116b8","slug":"a-truck-soiled-in-cleaning-the-water-tank-baghpat-news-mrt5914830129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी की सफाई में निकली एक ट्रक मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकी की सफाई में निकली एक ट्रक मिट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शहर में पानी की आपूर्ति करने वाली चार टंकियों की सफाई का कार्य शुरू
- एक सप्ताह से शहर में टंकियों से निकल रहा गंदा पानी, शहरवासी हुए परेशान
- पहले दिन पक्का तालाब के निकट स्थित पेयजल टंकी की सफाई कराई गई
फोटो दो की सीरज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर में आपूर्ति करने वाली पानी की चार टंकियों की सफाई कार्य शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन पक्का तालाब के पास स्थित टंकी की सफाई कराई गई तो करीब एक ट्रक मिट्टी निकली। टंकी के अंदर से इतनी मिट्टी निकलने से नगर पालिका के अधिकारी भी काफी हैरान है। इस टंकी की सफाई के बाद तीन अन्य टंकियों की भी सफाई कराई जाएगी।
बता दें कि एक सप्ताह से शहरवासियों के घरों में टंकियों से गंदा पानी निकल रहा था। इसमें मिट्टी आने की शिकायत के बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए बनी चारों टंकियों की सफाई कराने का निर्णय लिया। शनिवार को पक्का तालाब के निकट स्थित टंकी की सफाई शुरू हुई। मेरठ से आई टीम ने सफाई की। पानी निकालकर सफाई होने पर करीब एक ट्रक मिट्टी निकली। ईओ ललित आर्य ने बताया कि पक्का तालाब के निकट स्थित टंकी सफाई होने के बाद पुराना कस्बा, मेरठ रोड बाईपास सहित अन्य टंकियों की भी सफाई कराई जाएगी।
दो साल बाद हुई टंकी की सफाई
शहर की चारों टंकियों की दो साल पहले सफाई कराई गई थी। इसके बाद से लगातार पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। कुछ दिन से गंदे पानी की समस्या बनने पर नगर पालिका ने टंकियों की सफाई शुरू कराई है।
विज्ञापन
गंदे पानी से परेशान दिखे शहरवासी
एक सप्ताह से टंकी से गंदा पानी नकिलने की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को शनिवार को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरवासी राजेश, विक्रम, सुनील आदि का कहना है कि टंकी से निकलने वाला पानी प्रयोग में भी नहीं लाया जा रहा। सफाई होने से गंदे पानी से राहत मिलेगी।
सुबह मिलेगी सप्लाई, शाम को आपूर्ति रहेगी बाधित
ईओ ललित आर्य ने बताया कि रविवार को पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। शाम को केवल गायत्रीपुरम कालोनी, नौरोजपुर रोड, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट बड़ौत रोड और सिसाना रोड की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में आपूर्ति सुचारु रहेगी।
शहरवासियों को गंदेे पानी से निजात दिलाने के लिए टंकियों की सफाई शुरू करा दी गई है। इसमें दो दिन का समय लगेगा और चारों टंकियों की अच्छी तरह सफाई कराकर साफ पेयजल मुहैया कराया जाएगा। - ललित आर्य, ईओ बागपत