{"_id":"5f303a628ebc3e41114e18c3","slug":"a-temporary-bridge-will-be-built-on-hindon-in-jhundpur-five-villages-will-get-relief-baghpat-news-mrt4954681128","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूंडपुर में हिंडन पर बनेगा अस्थायी पुल, पांच गांव को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूंडपुर में हिंडन पर बनेगा अस्थायी पुल, पांच गांव को मिलेगी राहत
विज्ञापन
झूंडपुर गांव स्थित हिंडन नदी
- फोटो : BAGHPAT
- किसानों को 25 किमी का चक्कर काटकर जाना पड़ रहा खेतों में
- कईं दशक पुरानी मांग, विधायक सहेंद्र सिंह रमाला बनवा रहे पुल
अमर उजाला ब्यूरो
दोघट (बागपत)। झूंडपुर गांव में हिंडन नदी पर अस्थायी पुल बनाए जाने की तैयारियां हो गई हैं। पांच गांव के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। किसानों को 25 किलोमीटर का चक्कर लगाकर खेतों में जाने से छुटकारा मिल जाएगा। किसानों का कहना है कि कईं दशक पुरानी मांग चली आ रही है।
झुंडपुर गांव में हिंडन नदी पर अस्थाई पुल का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। ग्राम प्रधान संजीव देशवाल ने बताया कि पांच गांव के किसानों की हजारों बीघा जमीन हिंडन नदी के दूसरी तरफ है। पुल नहीं होने के कारण किसान सरोरा या पारसी घाट से होते हुए खेतों में जाते हैं। आवागमन में 25 किमी का चक्कर लगता है। भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला से मिलकर ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग रखी थी। विधायक ने ग्रामीणों को तुरंत ही अस्थायी पुल और साल 2022 तक स्थायी पुल निर्माण का भरोसा दिलाया था। प्रधान ने बताया गांव में पुल के लिए पाइप पहुंच गए हैं। जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
इन गांव को मिलेगा लाभ
बागपत। झूंडपुर, पट्टी बंजारान, बोपुरा, मिलाना और तवेलागढ़ी गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। किसानों को अब चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आवागमन पर किसानों का खर्च घटेगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कम हो जाएगी मुसीबत
बागपत। प्रधान संजीव देशवाल, राजवीर सिंह, प्रमोद कुमार और पप्पू का कहना है कि समस्या से निजात मिल सकेगी। ग्रामीणों ने शिव मंदिर में बैठक कर विधायक का आभार व्यक्त किया। गन्ना सीजन में भी किसानों को राहत मिलेगी। चरण सिंह, रण कुमार, उपेंद्र कुमार, बिजेंद्र और अंग्रेज मौजूद रहे।
झूंडपुर में बनेगा स्थायी पुल : सहेंद्र सिंह
बागपत। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि स्थायी पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है। जल्द ही ग्रामीणों को पुल का लाभ मिलेगा। अस्थायी पुल से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
-------------------------