{"_id":"695bac8b1d88ebae1c07527c","slug":"a-team-will-be-formed-to-conduct-physical-verification-of-the-examination-centers-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-144647-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन के लिए बनाई जाएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन के लिए बनाई जाएगी टीम
विज्ञापन
-जिले में परीक्षा कराने के लिए बनाए गए हैं 37 केंद्र, 26 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में 37 परीक्षा केंद्र निर्धारित हो गए हैं और अब इनका भौतिक सत्यापन शुरू किया जाएगा। केंद्रों का सत्यापन करने के लिए टीम बनाई जाएगी ताकि वहां कमियों को दूर किया जा सके।
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस वर्ष जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कुल 37 परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप से स्वीकृति दी गई है। इसके बाद अब विभागीय अमला इन केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने में जुट गया है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कमी को समय रहते दूर किया जा सके। शिक्षा विभाग के अधिकारी अब भौतिक सत्यापन के दौरान केंद्रों पर कक्षों की संख्या, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश और वेंटिलेशन, शौचालय, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश-निकास मार्ग जैसी मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की जाएंगी। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि परीक्षा केंद्र परिषद की गाइड लाइन के अनुसार हैं या नहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह की ओर से टीम का गठन किया जा रहा है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण करेंगी। जिन केंद्रों पर खामियां पाई जाएंगी, वहां प्रबंधन को सुधार कराया जाएगा। बताया कि भौतिक सत्यापन का उद्देश्य केवल औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि यह देखना है कि परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और परीक्षा निष्पक्ष माहौल में हो सके। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन समय से कर दिया जाएगा।