फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A prized criminal of 25 thousand was injured and arrested in Krishnapal murder case in Baghpat

UP: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, हेड कांस्टेबल भी हुए घायल, कष्णपाल हत्याकांड में चल रहा था फरार

Fri, 24 Nov 2023 06:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Nov 2023 06:59 PM IST
सार

Baghpat News : मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी घायल हो गया। वहीं, एक हेड कांस्टेबल को भी गोली लगी है।

विज्ञापन
A prized criminal of 25 thousand was injured and arrested in Krishnapal murder case in Baghpat
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बड़ौत के मलकपुर गांव के जंगल में शुक्रवार की शाम को हिलवाड़ी गांव के कृष्णपाल हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। वहीं, एक हेड कांस्टेबल को भी गोली लगी है। दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि मलकपुर गांव के जंगल में हिलवाड़ी गांव के कृष्णपाल हत्याकांड का आरोपी विपिन भगौटा पुत्र आखेराम निवासी हेवा छिपा हुआ है। सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। 

विज्ञापन

वहीं, खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह भी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी विपिन को भी गोली लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी को धर दबोचा और बाद में दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से एक अवैध तमंचा, तीन कारतूस व एक खोखा बरामद किया है।

एसपी ने किया था इनाम घोषित 
बता दें कि गत माह हिलवाड़ी गांव में खेत से घर लौट रहे किसान कृष्णपाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई मांगेराम ने गांव के ही विशाल उर्फ कालू व वैभव पुत्रगण प्रमोद, भूरा उर्फ प्रद्युमन पुत्र सरदार सिंह, रामकुमार पुत्र जयपाल निवासी हिलवाड़ी, रामबाबू पुत्र राम सिंह ग्राम हेवा सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: शरारती तत्वों पर नहीं अंकुश, CCSU में सेल्फी प्वाइंट से तोड़ा ‘आई लव इंडिया’ लिख दिया ‘जाट’

विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने प्रद्युमन उर्फ भूरा पुत्र सरदार, विजय उर्फ काशी पुत्र सर्वोत्तम निवासी हिलवाड़ी, मोनू पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी कलंजरी थाना जानी जनपद मेरठ व आरोपी वैभव को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आरोपी विपिन फरार चल रहा था। इस पर एसपी अर्पित विजयविर्गीय ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर संजय शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह व एसओजी की टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed