{"_id":"0d16b2b6f37278e4fa9cd3c1fc4af4bd","slug":"a-leader-and-eight-officials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नेता और आठ अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नेता और आठ अधिकारी
बागपत/ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में विधानसभा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर प्रशासन की ओर से बुलाई गई बैठक में सिर्फ रालोद के एक प्रतिनिधि के अलावा किसी भी दल का कोई नेता अथवा प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। बैठक में डीएम सहित आठ अधिकारी सिर्फ रालोद प्रतिनिधि को ही समझाते रहे।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम में दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने तथा नए मतदाता बनाने संबंधी जानकारी के लिए राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी राजनीतिक दलों को बैठक के लिए पत्र भेजा गया था।
बैठक में पहुंचने के लिए काफी देर तक फोन भी करते रहे। हालांकि रालोद के प्रतिनिधि के रूप में पूरे हॉल में सिर्फ मंडल महासचिव ओमवीर ढाका ही बैठे रहे। जबकि उन्हें पुनरीक्षण के बारे में बताने के लिए डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय के अलावा एसडीएम राकेश कुमार, मनोज कुमार, मीनू कक्कड़, चुनाव कार्यालय के जयपाल समेत आठ अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 20 दिसंबर को प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 1 जनवरी 2016 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 22 दिसंबर तक अपमार्जन, शुद्धीकरण एवं नए नाम जोडने की प्रक्रिया चलेगी।