{"_id":"611e9abf8ebc3e79fa1ac493","slug":"a-girl-who-insisted-on-living-with-her-lover-kahkra-news-mrt5525247110","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क का जुनून: प्रेमी संग फरार हुई प्रेमिका, फिर पुलिस ने किया बरामद, कोतवाली में साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क का जुनून: प्रेमी संग फरार हुई प्रेमिका, फिर पुलिस ने किया बरामद, कोतवाली में साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती
Fri, 20 Aug 2021 07:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:47 PM IST
सार
युवती की चार महीने फेसबुक पर हिसार (हरियाणा) निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। कुछ ही दिन में दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पूर्व फरार हुई युवती को पुलिस ने प्रेमी संग बरामद कर लिया। वहीं, युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पुलिस ने युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की चार माह पूर्व फेसबुक पर हिसार (हरियाणा) निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। कुछ ही दिन में दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। पता लगने पर युवती के परिजनों ने उस पर पहरा बैठा दिया। चार दिन पूर्व मौका पाकर युवती प्रेमी संग घर से फरार हो गई। युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने बुधवार रात खेकड़ा तहसील के समीप प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों के परिजनों को जानकारी दी। युवती कोतवाली में भी प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी थी। पुलिस ने युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
वहीं क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि युवती के डॉक्टरी परीक्षण के बाद सक्षम न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।