फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A girl got injured while getting off train in Baghpat, policemen saved mother and daughter

Baghpat : चलती ट्रेन से उतरते वक्त युवती चोटिल, मां भी बाल-बाल बची, हो सकता था बड़ा हादसा

Thu, 12 Oct 2023 12:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Oct 2023 12:22 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में चलती ट्रेन से उतरते वक्त एक युवती चोटिल हो गई। इस दौरान उसकी मां भी बाल-बाल बची। पुलिस कर्मियों की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन
A girl got injured while getting off train in Baghpat, policemen saved mother and daughter
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से टला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में नगर के बड़ौत रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार होते समय एक युवती का पैर फिसल गया। युवती मामूली रूप से चोटिल हुई। इस दौरान युवती की मां भी ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बची। गनीमत रही कि मौके पर रेलवे पुलिस मौजूद थी, जिन्होंने युवती को किसी तरह खींचकर उसकी जान बचा ली। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


दरअसल, सुन्हैड़ा गांव की रहने वाली सुनीता अपनी बेटी पायल के साथ बड़ौत में चिकित्सक के यहां आई हुई थी। इलाज कराने के बाद ये बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर दोनों सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 04430 में सवार होने लगे। इसी दौरान पायल तो किसी तरह ट्रेन में चढ़ गई, लेकिन उसकी मां सुनीता ट्रेन में नहीं चढ़ सकी और चलती ट्रेन में सुनीता ने भागकर चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान चलती हुई ट्रेन में महिला को चढ़ते देख स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान अनुज तोमर उधर दौड़े और ट्रेन की चपेट में आने से महिला को बचाया। तभी ट्रेन आगे की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दूल्हे ने कार न मिलने पर शादी से किया इनकार, फूफा के बेटे संग विदा हुई दुल्हन, तोहफे में दामाद को मिली कार

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, आरपीएफ ने बाद में ट्रेन को रुकवाकर सुनीता को ट्रेन में चढ़ा दिया, लेकिन इस दौरान मां की ट्रेन छूट जाने पर युवती चलती ट्रेन से नीचे उतर गई और वह मामूली रूप से घायल हो गई। तभी ट्रेन दिल्ली की ओर रवाना हो गई। हालांकि बाद में आरपीएफ ने युवती को दूसरी ट्रेन नंबर 04030 में बैठा दिया। आरपीएफ ने अन्य यात्रियों को भी इस तरह की जानलेवा हरकत न करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas Conflict: इस्राइल में फंसा मेरठ के मोहित का परिवार, पत्नी हैं भाजपा नेता के भतीजे की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed