फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A framework for dealing with white rust disease

व्हाइट रस्ट रोग से निपटने के लिए बनाई रूपरेखा

Fri, 07 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
A framework for dealing with white rust disease
बड़ौत (बागपत)। तहसील क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों में सरसों की फसल में फैल रहे व्हाइट रस्ट रोग से निपटने के लिए कृषि विभाग के अफसरों की बैठक हुई। इसमें व्हाइट रस्ट रोग से निपटने, किसानों को जागरूक करने की रूपरेखा बनाई गई। साथ ही विभागीय कर्मचारियों की टीम गठित की गई, जो गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर हुई बैठक मेें चौबली, मलकपुर, बावली, बड़ौली, जौनमाना, ढ़िकाना, गुराना सहित अन्य कई गांवों के किसान भी मौजूद रहे। किसानों ने एडीओ कृषि रक्षा अधिकारी नरेश कुमार को सरसों में फैले रोग की जानकारी दी। एडीओ ने बताया कि किसान चिंता न करें, इसके लिए विभागीय कर्मचारियों की टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही टीम के सदस्य गांव-गांव जाकर किसानों से मिलेंगे और रोग से से बचाव के तरीक बताएंगे। कौन सा कीटनाशक और किस मात्रा में प्रयोग किया जाए? इसकी जानकारी देंगे। साथ ही जिले भर के किसानों को जागरूक कया जा रहा है। बैठक में सुधीर, प्रमोद, हरवीर, रमेश, आजाद, धर्मेंद्र, अंकुर, दिलबाग, मोहित, प्रवीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed