फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A flood of faith gathered at the cave Baba temple

गुफा वाले बाबा मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 01 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
A flood of faith gathered at the cave Baba temple
बागपत के गुफा वाले मंदिर लगी श्रद्घालुओं की लाइन - फोटो : BAGHPAT
- एक लाख श्रद्धालु पहुंचे यूपी, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड से, पूजा कर दीप जलाए, मांगी मन्नत
विज्ञापन

- पुलिस ने भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्ट किया, नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लगने से वाहन फंसे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुर कलां में नेशनल हाईवे पर स्थित गुफा वाले बाबा मंदिर पर रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दीपावली से पहले रविवार को यूपी, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके दीप जलाए और मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण नेशनल हाईवे पर जाम लगने से वाहन फंस गए। पुलिस ने कई जगह से रूट डायवर्ट कर दिया, जिससे मंदिर तक आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े।
दीपावली पर्व से पहले रविवार को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित सरूरपुर कलां गांव के पास गुफा वाले मंदिर पर विशाल मेला लगता है। इस मेले में कई राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। शनिवार की आधी रात बाद ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। रविवार सुबह तक काफी लंबी लाइन लग गई। यूपी के कई जिलों बागपत, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड तक के श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन करने के साथ ही पूजा अर्चना करके दीप जलाए और घर में सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर पर भंडारा भी कराया।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर लगा जाम, रूट डायवर्ट किया
श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया था। इसके बाद हरियाणा की ओर से बड़ौत जाने वाले वाहनों को फैजपुर निनाना से होते हुए बड़ौत निकाला गया तो बागपत से अमीनगर सराय होते हुए वाहनों को बड़ौत भेजा गया। इस तरह ही बड़ौत से सराय होते हुए वाहनों को बागपत भेजा गया। इसके बावजूद नेशनल हाईवे पर गुफा मंदिर, सिसाना गांव व बागपत बाईपास पर कई घंटों तक जाम लगा रहा। वाहनों को गुफा वाले बाबा मंदिर के पास जाने से रोकने के कारण जाम लगा और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने जमकर की खरीददारी
गुफा वाले बाबा के मंदिर पर लगे मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। इस कारण दुकानदारों की दीपावली भी काफी अच्छी रही। कोरोना के कारण पिछले साल काफी कम श्रद्धालु पहुंचे थे।

सीआईएसएफ के जवान की पत्नी सहित कई महिलाओं के गले से चेन चोरी
मेले में चोरों ने भी खूब हाथ साफ किया। सीआईएसएफ के जवान की पत्नी के गले से चोरों ने चेन चोरी कर ली। इसके अलावा शामली के किराना दुकानदार नरेंद्र की पत्नी के गले से चेन चोरी की गई। करीब दस से ज्यादा महिलाओं के गले से चेन चोरी की गई तो कई श्रद्धालुओं की जेब भी काटी गई। कोतवाली एसएसआई मुनेश पाल सिंह का कहना है कि इस बारे में किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन मौखिक तौर पर कई ने ऐसा बताया था। इसके बाद सतर्कता बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed