{"_id":"68d44f0780e0a9d7410d7e24","slug":"a-drain-wall-collapsed-during-excavation-killing-one-worker-and-injuring-two-others-baghpat-news-c-30-1-smrt1024-159373-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खोदाई करते समय गिरी नाले की दीवार, मजदूर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खोदाई करते समय गिरी नाले की दीवार, मजदूर की मौत, दो घायल
Thu, 25 Sep 2025 03:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मिरगपुर गांव में चल रहे पीडब्ल्यूडी के नाला खोदाई कार्य के दौरान हादसा हो गया। दीवार ढहने से लक्सर थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव निवासी मजदूर उमेश कुमार (28) की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिरगपुर गांव से होकर गुजर रहे मार्ग पर पिछले करीब एक सप्ताह से लोक निर्माण विभाग की ओर से नाला खोदाई का कार्य चल रहा है। बुधवार को लक्सर निवासी उमेश कुमार अपने कई साथियों के साथ खोदाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान नौ इंच की दीवार भरभराकर गिर गई। इसमें उमेश समेत बचीटी गांव निवासी मजदूर नीटू और दुष्यंत त्यागी मलबे में दब गए। अन्य मजदूरों ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मजदूरों का आरोप है कि गलत तरीके से नाले को गहरा कराया जा रहा था। इसकी वजह से दीवार ढह गई। पुलिस का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की ओर से नाले की खोदाई का कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान दीवार ढहने से हादसा हुआ। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई।