फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A Class 7 student was found hanging from a rope.

Baghpat News: फंदे पर लटका मिला कक्षा सात का छात्र

Sat, 20 Sep 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 20 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
A Class 7 student was found hanging from a rope.
मुजफ्फराबाद(सहारनपुर)। शुक्रवार शाम कक्षा सात में पढ़ने वाला आदित्य (12) अपने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस और फाेरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा।
विज्ञापन

आदित्य उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। परिजनोें ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर दो बजे स्कूल से आया था। खाना खाने के बाद वह खेत पर घास लेने गया था। वहां से आने के बाद उसने पतंग भी उड़ाई। पांच बजे के बाद वह घर में किसी को दिखाई नहीं दिया। शाम साढ़े छह बजे पिता बीनू बाहर से आए तो उसने आदित्य के बारे में पूछा। वह उसे तलाशते हुए दूसरी मंजिल पर पहुंचे। वहां आदित्य कमरे में खूंटी से बने फंदे पर लटका था। उसे नीचे उतार कर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

थाना पुलिस और फाेरेंसिक टीम को लेकर पहुंचे। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए शव को कब्जे में लिया। बताया जाता है कि आदित्य की स्कूल की छुट्टी के बाद गेट के सामने अपने किसी सहपाठी से मारपीट भी हुई थी। आदित्य तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि आदित्य पढ़ाई में मेधावी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed