फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   98 times in 24 hours

भीषण गर्मी में बिजली ने रुलाया: 24 घंटे में 98 बार बत्ती गुल, हर मिनट में कट लगने से बढ़ रही परेशानी

Mon, 13 Jun 2022 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2022 11:55 PM IST
सार

बागपत में रविवार से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। रविवार शाम सबसे ज्यादा हालत खराब रही और हर पंद्रह-पंद्रह मिनट में बिजली गायब होती रही। एसी ज्यादा चलने के कारण ओवरलोडिंग की समस्या बढ़ रही है। गर्मी में ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो रहे हैं तो केबल भी पिघल रहे हैं।

विज्ञापन
98 times in 24 hours
बागपत के यमुना रोड पर लाइट जाने के बाद घर के बाहर बैठी महिलाएं - फोटो : BAGHPAT

विस्तार

तापमान 44 डिग्री होने के कारण गर्मी से लोगों की हालत खराब है तो बिजली ने परेशानी को ज्यादा बढ़ाया हुआ है। हालात यह है कि यहां 24 घंटे में 98 बार बत्ती गुल हुई, जिसने लोगों का पसीना निकाल दिया। हर पंद्रह मिनट में एक बार बिजली का अघोषित कट एक-पांच मिनट तक का लगता है। इसके अतिरिक्त कई बार आधा घंटा तक के लिए बत्ती गुल हो जाती हैं।

विज्ञापन


बागपत में रविवार से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। रविवार शाम सबसे ज्यादा हालत खराब रही और हर पंद्रह-पंद्रह मिनट में बिजली गायब होती रही। इसलिए रविवार शाम से सोमवार शाम तक यहां कट लगने का सिलसिला जारी रहा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी ने पहले ही लोगों की हालत खराब की हुई है। ऐसे में बत्ती गुल रहने से परेशानी ज्यादा बढ़ गई।

विज्ञापन

 

लोग ऊर्जा निगम कार्यालय व अधिकारियों के पास फोन करते रहे परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह समस्या सोमवार को दिन में भी रही और बिजली के कट लगते रहे। इसलिए ही इन्वर्टर भी जवाब देने लगे तो पानी की समस्या भी कई जगह लोगों को झेलनी पड़ी। ऊर्जा निगम के अधिकारी ट्रांसफार्मर व मशीनें ओवरलोड होने के कारण मजबूरी में कट लगाए जाने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


हर मिनट में कट लगने से बढ़ रही परेशानी
बागपत में महावीर वाली गली निवासी सोनिया चौधरी का कहना है कि यहां बार-बार बिजली के कट लगने से परेशानी बढ़ रही है। सोनिया के अनुसार रविवार रात को हर दस मिनट में बत्ती गुल हो जाती थी तो सोमवार दिन में एक घंटे में कई-कई कट लगते रहे। ऐसे में उपकरण खराब होने का डर भी रहता है। गर्मी के कारण हालत खराब रही। गायत्रीपुरम निवासी शिक्षक राजकुमार शर्मा का कहना है कि बिजली के अघोषित कट ने परेशान किया हुआ है। रविवार व सोमवार को स्थिति ज्यादा खराब रही। गर्मी में ज्यादा हालत खराब रहती है।


एसी ज्यादा चलने के कारण ओवरलोडिंग की समस्या बढ़ रही है। गर्मी में ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो रहे हैं तो केबल भी पिघल रहे हैं। इसलिए कट लगाकर किसी तरह से स्थिति को संभाला जा रहा है। -अमर सिंह, एक्सईएन ऊर्जा निगम

बागपत के कोर्ट रोड पर लाइट जाने के बाद गर्मी से परेशान हुई पोती को हाथ का पंखा कर गर्मी से राहत देत?

बागपत के कोर्ट रोड पर लाइट जाने के बाद गर्मी से परेशान हुई पोती को हाथ का पंखा कर गर्मी से राहत देत?- फोटो : BAGHPAT

 

सोनिया चौधरी

सोनिया चौधरी- फोटो : BAGHPAT

 

राजकुमार शर्मा

राजकुमार शर्मा- फोटो : BAGHPAT

 

बागपत में चिलचिलाती धूप के बीच हाईवे से होकर गुरजती युवतियां

बागपत में चिलचिलाती धूप के बीच हाईवे से होकर गुरजती युवतियां- फोटो : BAGHPAT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed