फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   92 employees absent on the first day of training

प्रशिक्षण के पहले दिन अनुपस्थित रहे 92 कर्मचारी

Fri, 30 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
92 employees absent on the first day of training
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए बृहस्पतिवार को गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में 92 पर्यवेक्षक, प्रथम एवं द्वितीय कर्मचारी के अतिरिक्त तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गैरहाजिर रहे। डीएम राजकमल यादव ने बिना वजह अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण के प्रथम दिन ब्लॉक वार छह शिफ्ट में 720 कर्मचारियों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 21 पर्यवेक्षक, 21 प्रथम मतगणना कर्मचारी, 18 द्वितीय मतगणना कर्मचारी, 19 तृतीय श्रेणी और 13 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण में पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम राजकमल यादव ने प्रशिक्षण में मतगणना कर्मचारियों को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतगणना के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम राजकमल ने कहा कि प्रशिक्षण में बिना वजह अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed