{"_id":"5c607d2cbdec2256ab4e6779","slug":"91549827372-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में युवाओं के अंगूठे से बंघेगी जीत की पगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में युवाओं के अंगूठे से बंघेगी जीत की पगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है। जिला प्रशासन की तरफ से मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। जिले में मतदाताओं की संख्या नौ लाख 27 हजार 619 है, लेकिन इनमें पांच लाख से अधिक वोटरों की उम्र 40 साल के हैं। इससे जाहिर है कि युवा वोटर लोकसभा चुनाव में इस बार निर्णायक साबित होंगे।
बागपत की अनुमानित जनसंख्या 14 लाख 19 हजार 515 है, इनमें मतदाताओं की संख्या 9,27,619 लाख है। आगामी लोकसभा चुनाव में जिला बागपत में 10200 युवाओं को पहली बार मतदान करने का अधिकार मिलेगा। यह वो वोटर हैं, जिन्होंने उम्र के 18 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन चुनाव में इस बार 40 साल तक वोटर सबसे खास भूमिका में होंगे। मतदाता सूची में इस बार कुल 35338 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि 15563 वोट मतदाता सूची से कम हुए हैं। छपरौली विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या बड़ौत और बागपत विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा है। जनपद में पुरुष मतदाताओं की संख्या पांच लाख 16 हजार 811 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या चार लाख दस हजार 808 है। अन्य मतदाताओं की संख्या 52 है।
उम्र मतदाता
18-19 10200
20-29 225881
30-39 233729
40-49 186467
50-59 131050
60-69 80739
70-79 41591
80 प्लस 17962
किस विधानसभा में कितने मतदाता
विधानसभा मतदाता
छपरौली 324106
बड़ौत 293719
बागपत 309791
बागपत की जनसंख्या 14 लाख के पार
बागपत। जिले की अनुमानित जनसंख्या 14 लाख 19 हजार 515 है। इस जनसंख्या में वोटरों की संख्या 927619 है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार बागपत की जनसंख्या 13 लाख तीन हजार 48 थी, जो अब 14 लाख के ऊपर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
युवाओं के मुद्दे रहेंगे हावी
बागपत। युवा मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक होने के कारण आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं के मुद्दे हावी रहने की संभावना जताई जा रही है। जैसे कि शिक्षा के विकल्प, बेरोजगारी, खेलों की व्यवस्थाएं समेत तमाम बिंदु लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनने की संभावना जताई जा रही है। अधिकांश राजनीतिक दल के नेता जनपद में युवाओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं।