फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तहसीलदार एवं प्रदूषण विभाग की टीम ने डूंडाहैडा स्थित जींस रंगाई की फैक्टरी पर छापेमारी कर फैक्टरी करायी सीज

तहसीलदार एवं प्रदूषण विभाग की टीम ने डूंडाहैडा स्थित जींस रंगाई की फैक्टरी पर छापेमारी कर फैक्टरी करायी सीज

Thu, 10 Jan 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार एवं प्रदूषण विभाग की टीम ने डूंडाहैडा स्थित जींस रंगाई की फैक्टरी पर छापेमारी कर फैक्टरी करायी सीज
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

तहसीलदार खेकड़ा एवं प्रदूषण विभाग की टीम ने क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा स्थित जींस रंगाई फैक्टरी में छापा मारा। इस दौरान टीम को फैक्टरी में नाबालिग कार्य करते मिले। टीम के सदस्यों ने फैक्टरी से जींस रंगाई का केमिकल जब्त कर फैक्ट्री को सीज कर दिया।

क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा में बुधवार को तहसीलदार खेकड़ा यदुवंश कुमार और प्रदूषण विभाग के जेई सतेंद्र कुमार टीम के साथ जीन्स रंगाई फैक्टरी में छापेमारी करने पहुंचे। जहां उन्हें फैक्टरी में दो नाबालिग कार्य करते मिले। साथ ही फैक्टरी में सात यूनिटों में प्रतिबंधित रसायन से जींस की रंगाई होती पाई। तहसीलदार ने फैक्टरी मालिक को फटकार लगाई। साथ ही फैक्टरी में प्रतिबंधित केमिकल भी बरामद हुआ। अधिकारियों ने फैक्टरी से निकलने वाले केमिकल युक्त दूषित पानी का सैंपल भी भरवाया। फैक्टरी में छापे मारी के दौरान टीम को कोई भी कागजात नहीं मिले। तहसीलदार ने फैक्ट्री को सीज करा दिया। तहसीलदार यदुवंश कुमार का कहना है कि फैक्ट्री एनजीटी के नियमों के विरुद्ध चलाई जा रही है। छापेमारी के दौरान फैक्टरी में प्रतिबंधित केमिकलों से जींस की रंगाई होती मिली। साथ ही केमिकल भी बरामद किया और फैक्ट्री को सीज कर दिया। उन्होंने कहा कि जींस रंगाई की फैक्ट्रियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed