{"_id":"5bfaf96bbdec22415b095e75","slug":"91543174507-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मेरठ रोड पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी महिला संतरेश (40) पति वीरेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर शामली में रिश्तेदारी में जा रही थी। मेरठ रोड पर शुगर मिल के पास ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस दौरान अनेक लोग एकत्र हो गए तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति की हालत नाजुक होने के उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतक महिला के चार बच्चे हैं, जिसमें दो लड़के व दो लड़कियां शामिल हैं। मौत की सूचना पर अन्य परिजन भी जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
मवी कलां के युवक की दिल्ली में मौत
बागपत। मवी कलां गांव निवासी युवक शिवकुमार दिल्ली में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, जानकारी के अनुसार शिवकुमार दिल्ली में डीटीसी बस पर चालक है। रविवार को वजीराबाद पुल से आगे जाम लगने के कारण वह बस से उतरकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान वाहनों की चपेट में आकर घायल हो गया और अस्पताल लेकर जाते समय उसने दम तोड़ दिया। चालक की मौत के बाद से ही उसके परिजनों में कोहराम मचा है।