फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भारी वाहनों की नो एंट्री, पार्किग मार्ग पर भी फंसे रहे वाहन

भारी वाहनों की नो एंट्री, पार्किग मार्ग पर भी फंसे रहे वाहन

Wed, 12 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
भारी वाहनों की नो एंट्री, पार्किग मार्ग पर भी फंसे रहे वाहन
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज मेें भाजपा की जनसभा के मद्देनजर रूट डायवर्ट किया। इस कारण भारी वाहनों की नगर में नो एंट्री कर दी। जिस जगह रूट डायवर्ट किया, वहां पर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मंगलवार को कार्यक्रम से पूर्व ही सुबह आठ बजे से ही रूट डायवर्ट के तहत जहां बड़े वाहनों की नगर मेें नो एंट्री कर दी, वहीं पार्किंग व्यवस्था करने में भी पुलिस कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। पार्किंग मार्ग पर आवागमन कर रहे वाहनों से जाम की स्थिति बनी रही। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वाहनों का रेैला निकला तो मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। ऐसे में पैदल चल रहे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


सुनसान रहा बाजार
बड़ौत। सीएम का कार्यक्रम होने के कारण नगर का बाजार सुनसान पड़ा रहा, क्योंकि नगर व आसपास गांवों के काफी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे, इस कारण कार्यक्रम चलने तक बाजार सुनसान पड़ा रहा और दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


स्क्रीन के पास लगी रही भीड़
बड़ौत। पांडाल के भरने की संभावना के चलते कार्यक्रम स्थल के बाहर व अंदर स्क्रीन की व्यवस्था की गयी थी। जहां लाइव टेलीकास्ट चल रहा था। योगी का भाषण देखने को स्क्रीन के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढोल नगाड़ों के साथ आए समर्थक
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में सीएम को देखने के लिए समर्थक झुंडों में 15 से 20 व्यक्तियों के रूप में ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे और जमकर मोदी और योगी की नारे लगाएं।

सीएचसी टीकरी को चालू कराने की मांग उठाई
बड़ौत। टीकरी कस्बे के काफी संख्या मेें लोग सीएम कार्यक्रम में पहुंचे और सीएचसी टीकरी को नियमित रूप से संचालित कर वहां पर चिकित्सक तैनात करने की मांग उठाई। बाद मेें उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपा।

चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण कराने की मांग उठाई
बड़ौत। बामनौली गांव के काफी संख्या में लोग सीएम कार्यक्रम में पहुंचे और गांव मेें वर्षों से चल रही चकबंदी प्रक्रिया को पूर्ण कराने की मांग उठाई। उन्होंने दिए ज्ञापन मेें बताया कि कई लोग चकबंदी के चलते आत्महत्या कर चुके हैं, हवाई चेक बनने के कारण दर्जनों परिवार बर्बादी की कगार पर है। हाल ही में कुछ लोगों ने टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। उन्होंने जल्द से जल्द मांग पूरी करने की आवाज उठायी।


गन्ना लहराया और मांगा गन्ना भुगतान
बड़ौत। क्षेत्र के मलकपुर, बावली, बामनौली, किरठल, छपरौली, जौनमाना, ढिकाना आदि सहित दर्जनों गांव के किसानों ने मलकपुर चीनी मिल द्वारा बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की। जनसभा के दौरान कुछ किसानों ने गन्ना भी लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed