{"_id":"5b5e15c84f1c1b764d8b5804","slug":"91532892616-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण बीच में रोका, ग्रामीणों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण बीच में रोका, ग्रामीणों में गुस्सा
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव स्थित लोनी-रटौल मार्ग पर लगभग चार महीने पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्वी यमुना नहर मोड़ तक सीसी रोड का निर्माण कराया। इसमें बीच-बीच में निर्माण को रोक दिया गया। इससे ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। गांव के लोग कई बार जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कन्या पाठशाला और प्राचीन प्राचीन आम के पेड़ के सामने बनाए मार्ग पर बीच में रोका है। ग्राम प्रधान के पति जाकिर हसन कई बार अधिकारियों को इसके कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसमें सुभाष, रामनिवास, मोनू, मांगे प्रजापति, राजकुमार, धन्नू, साबू, मुशाहिद, बबली आदि रहे।
विज्ञापन