फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   काली मंदिर में श्रद्धालुओं को पूजा करने से रोकने का आरोप

काली मंदिर में श्रद्धालुओं को पूजा करने से रोकने का आरोप

Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
काली मंदिर में श्रद्धालुओं को पूजा करने से रोकने का आरोप
बागपत। शालिग्राम काली मंदिर में पुजारी पर श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने से रोकने का आरोप लगाया गया है। श्रद्धालुओं ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शालिग्राम काली मंदिर कालोनी बागपत के काफी लोग एसपी दफ्तर पर पहुंचे और मंदिर के पुजारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि यह जिले का प्राचीन मंदिर है। मोहल्लेवासियों के अलावा दूसरे जनपदों से भी हजारों श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करने आते हैं। मंदिर में तीन साह से पुजारी परिवार सहित रहता है। मंदिर के पास टेंट हाउस है। एक माह पहले मंदिर में टेंट के बर्तन व पर्दे धोने का मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया था। इसे लेकर पुजारी के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर पुजारी ने मोहल्ले के लोगों को मंदिर में पूजा अर्चना करने से रोक दिया था और महिला श्रद्धालुओं का प्रसाद, फूल व पूजा की सामग्री बाहर फेंक दिया था। मोहल्ले के लोग पुजारी से मिलने गए तो उन्हें जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भगा दिया था। उन्होने एसपी से पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में रमेशचंद, खेमचंद, सोनू, संजय, उमेश, जगवीर सिंह, विनोद, सुखवीर, अंकुर शर्मा, पिंकी, दीपक, राखी, जसवीर, राजबाला, चंदन, सुनीता, मीना, राकेश, आकाश, सुमित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


मंदिर को लेकर चल रहा है विवाद
बागपत। मंदिर परिसर में खाली पड़ी जमीन पर दूसरा मंदिर बनाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद में आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते हैं। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed