{"_id":"5b4f987d4f1c1b39748b5b1d","slug":"91531943037-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण न होने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण न होने पर किया हंगामा
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। आवास विकास कालोनी में सड़क निर्माण को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इसी को लेकर बुधवार को आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि एक व्यक्ति सड़क निर्माण का विरोध कर रहा है। इस पर पुलिस बल मौकेे पर पहुंचा तो लोगों की उनसे भी नोकझोंक हुई।
आवास विकास कालोनी में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि यहां रहने वाला एक परिवार यह कहते हुए कार्य नहीं करने दे रहा है कि उनके मकान के पास सड़क ऊंची हो जाएगी। जब ठेकेदार के मजदूर काम करने आते हैं, उन्हें धमकाकर भगा दिया जाता है। पिछले दिनों चेयरमैन अमित राणा ने मौके का निरीक्षण किया था और कहा था कि जमीन से सड़क को एक मीटर ऊंचा करा दें। इस पर बुधवार को सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ तो दबंग व्यक्तियों ने मजदूरों को भगा दिया। इस पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर एसएसआई रमेश सिंधु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। हंगामा करने वालों में सुधीर मलिक, तेजपाल, बॉबी, दीपक, इंद्र्रपाल, बाबूराम, राजू, विवेक, ओमप्रकाश आर्य, रेखा, मुनेश, बेबी, पुष्पा, रुचि, सविता, बबली शामिल रहे।