{"_id":"5b4e46a84f1c1bbd298b4803","slug":"91531856552-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रशांत को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रशांत को किया सम्मानित
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल मेें मंगलवार को समारोह आयोजित किया, इसमें गाजियाबाद मेें ंहुई सातवीं अजय वालिया क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुने जाने वाले प्रशांत राज वत्स को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रो. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, रामपाल सिंह व प्रदीप शर्मा ने किया। प्रो. आरपीएस तोमर ने कहा कि बागपत में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। कमी है तो बस सुविधाओं की। यदि समय रहते खिलाड़ियों को सुविधा मिल जाए तो वे और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। सचिव डॉ. मनीष तोमर ने बताया कि गाजियाबाद में हुई सातवीं अजय वालिया क्रिकेट प्रतियोगिता में बागपत की टीम की तरफ से खेलते हुए स्कूल के छात्र प्रशांत राज वत्स को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोच सुधीर आर्य ने बताया कि प्रशांत राज वत्स ने 132 गेंद में 19 चौके व 2 छक्कों के साथ 124 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जिसकी बदौलत बागपत की टीम पहली बार चैंपियन बनी। उम्दा प्रदर्शन के आधार पर प्रशांत राज वत्स का चयन कानपुर में होने वाले अंडर-14 कैंप के लिए हुआ है।