{"_id":"5b22c5124f1c1b315d8b514c","slug":"91529005330-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली में 52 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनौली में 52 महादानियों ने किया रक्तदान
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली में आयोजित रक्तदान कैंप में 52 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिह रमाला ने कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अभियान में हिस्सेदारी लेनी चाहिए। रक्त का कोई विकल्प नहीं होता।
बिनौली सीएचसी में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कैंप आयोजित किया। इसका उद्घाटन छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने किया। उन्होंने कहा कि इस पुण्य कार्य में हिस्सेदारी और समाज को प्रेरित किया जाना जरूरी है। युवा वर्ग को आगे आना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि रक्तदान पुण्य कार्य है। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि कैंप में रक्तदान के लिए 77 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, इनमें से 52 लोगों ने रक्तदान किया। 25 लोगों का रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य विभाग की ओर से भावी रक्तदाता के रूप में किया। रक्तदाताओं को विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, समाजसेवी निश्चय राणा एवं अन्य अतिथियों ने प्रमाणपत्र वितरित किए।
रक्तदान शिविर : सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का रहा सहयोग
बिनौली (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और स्टाफ का सहयोग रहा। डॉ. गुरुचरण सिंह, वार्ड ब्वाय अजित सिंह धामा, कुलदीप पंवार, अंकित कुमार, विनोद प्रशांत, डॉ. अभिनव नेहरा, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. आकाश चौधरी, डॉ. दिनेश, प्रदीप, अरविंद शर्मा, कलीराम, वीरेंद्र राणा, डॉ. रितु, नीलम, प्रियंका का सहयोग रहा। युवा किसान क्लब सरूरपुर कलां के अध्यक्ष सुभाष नैन के नेतृत्व में किसानों ने रक्तदान शिविर में सहयोग किया। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी, हेमंत एडवोकेट, घनश्याम शर्मा, सर्व समाज सुधार समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता लोकेंद्र हेवा, मवी कलां के प्रधान संजय चौधरी, निश्चय राणा आदि का सहयोग रहा। शिविर में गुरुकुल इंटरनेशनल जिवाना गुलियान के शिक्षक भी पहुंचे। सांसद प्रतिनिधि अरुण धामा ने अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
रक्तदान करना था इसलिए नहीं रखा रोजा
बिनौली। बिनौली में मजदूरी कर घर चलाने वाले इमरान ने नजीर पेश की। रक्तदान करने के लिए पहुंचे इमरान ने बताया कि उसने पहले ही तय कर लिया था कि रक्तदान करेगा, इसलिए रोजा नहीं रखा। अगर वह रोजा रखता तो रक्तदान नहीं कर सकता था। यह बेहद अच्छा अभियान है और प्रत्येक व्यक्ति को इसमें हिस्सा लेना चाहिए।
इन लोगों ने किया रक्तदान
बिनौली। सीएचसी में आयोजित रक्तदान शिविर में विपिन बिहारी अरोरा, रियाज कुरैशी, संदीप कुमार, लोकेंद्र हेवा, पंकज गौड़, योग पाल, महिपाल सिंह, इमरान खान, मुनेश, नकुल, अरुण धामा, प्रशांत धामा, बिजेंद्र, ऋषिपाल, रविंद्र तोमर, जाहिद अली, वीरेंद्र पाल, कपिल सोलंकी, डॉ. सुनील आर्य, चंद्रवीर, विनोद कुमार, एचडी शर्मा, साहिल, निश्चय राणा, नवीन राठी, प्रताप सिंह, संदीप शर्मा, निवेश राणा, अहसान, चंचल, प्रियव्रत राणा, शकील, शिवम राणा, गौरव राणा, मोहित शर्मा, बिजेंद्र राणा, अनिल कुमार, संजय कुमार, सतेंद्र राणा, धीरज उज्ज्वल, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, प्रदीप यादव, अजित सिंह, रणवीर सिंह, धीरज चौधरी, सुमित कुमार, श्यामूद्दीन, अमरवीर, अंकित कुमार, कुलदीप कुमार ने रक्तदान किया।
इन्होंने कराया पंजीकरण
बिनौली। निखिल सोलंकी, आदित्य सोलंकी, कपिल सोलंकी, सूरज सोलंकी, देवेंद्र प्रधान, विक्की रंछाड़, ब्रहानंद जाटव, भीम सिंह, राजीव धामा, मिंटा धामा, गुलबीर, संजीव कुमार बिनौली, सूरज गुर्जर, मोनू राणा, सुशील वत्स, जितेंद्र आर्य, सुधीर त्यागी, प्रभा कश्यप, रामफूल, रवि भाटिया, अनिल भाटिया, प्रमोद धामा, विनोद तोमर, डॉ. गुरुचरण सिंह ने भावी रक्तदाता के तौर पर कैंप में पंजीकरण कराया।
सगे भाइयों ने किया रक्तदान
बिनौली (बागपत)। निरपुड़ा गांव की प्रधान के पुत्र निश्चय राणा अपने भाई निवेश राणा के साथ रक्तदान करने पहुंचे। दोनों ने कहा कि यह पुण्य का कार्य है, सभी को सहयोग करना चाहिए।
सिपाही ने दिखाया उत्साह
बिनौली। बिनौली थाने में तैनात सिपाही पंकज गौड़ भी बावर्दी रक्तदान करने पहुंचे। पंकज का कहना था कि युवा वर्ग को रक्तदान अभियान में अधिक से अधिक हिस्सेदारी करनी चाहिए।
महिलाओं ने भी दिखाया उत्साह
बिनौली। अमर उजाला के रक्तदान अभियान में महिलाओं ने भी उत्साह दिखाया। रक्तदान करने के लिए पहुंचे लोगों के साथ परिवार की महिलाएं भी रहीं और रक्तदान के अन्य लोगों को प्रेरणा दी।