{"_id":"5b2024e24f1c1ba96e8b7b5d","slug":"91528833250-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे के साथ मनाए ईद - एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे के साथ मनाए ईद - एसडीएम
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। रटौल शिव मंदिर में ईद के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें ईद को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
एसडीएम खेकड़ा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ईद मुस्लिम भाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। इस त्योहार को हम आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने गांव में साफ-सफाई अभियान चलाकर सफाई कराने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाए। गांव में सफाई कराई जाएगी। सीओ वंदना शर्मा ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर नजर रखे है। अफवाहों पर ध्यान न दें। असामाजिक तत्वों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी। संचालन एसओ शिव प्रकाश ने किया। इसमें रटौल पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह, डॉ. बाबु खान, साबिर, राहत, विरासत, मुशाहिद, मुस्तकीम, पवन, जानू भाई, मोइदीन चौधरी आदि रहे।