फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वीडीओ-जीपीओ का विकास भवन में क्रमिक अनशन शुरू

वीडीओ-जीपीओ का विकास भवन में क्रमिक अनशन शुरू

Tue, 12 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
वीडीओ-जीपीओ का विकास भवन में क्रमिक अनशन शुरू
बागपत। ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मिक अनशन शुरू कर दिया है। सीडीओ को मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। शासन से जल्द सभी मांगों को पूरा करवाने की मांग की।
विज्ञापन

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों का विकास भवन में धरना प्रदर्शन चल रहा है। छह जून से कलमबंद हड़ताल चल रही है। संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी मांग है कि योग्यता के अनुसार पदोन्नति, ग्रेड-पे 2800, नियुक्ति के लिए स्नातक करने की मांग की, लेकिन किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। छह जून से कलमबंद हड़ताल कर कार्य का बहिष्कार किया हुआ। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कार्मिक अनशन शुरू कर दिया। हर रोज पांच ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। पहले दिन प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार तोमर, जोनी चौधरी, कृष्ण यादव, सुनील बंसल क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान रवि कुमार, गंगाराम, प्रेम कुमार, वीरेंद्र पाल, हरिओम त्यागी, सुधीर रुहेला, मुकेश यादव, विकुल तोमर, प्रशांत अहलावत, संदीप कुमार, भूपेंद्र, सतीश कुमार, संजय खोखर, प्रेमेंद्र तोमर, मैमपाल, रोहित खोखर, रेशु तोमर, राहुल दांगी, फारूख, राकेश कुमार, गौरव राणा, विकास राठी, दिनेश, रूपेश राठी, ललित, प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


वीडीओ और जीपीओ की कलमबंद हड़ताल स्थगित
बागपत। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि उनका 15 जुलाई तक के लिए कलमबंद हड़ताल स्थगित हो गया है। उनकी मांगों के संबंध में शासन स्तर से समिति का गठन किया गया है। जो जांच पड़ताल के बाद उच्चाधिकारियों को अपने रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed