{"_id":"5a8097fe4f1c1b387b8b5f09","slug":"91518376958-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन
जाम से निजात दिलाने की मांग
गंगोह (सहारनपुर)। अतिक्रमण के कारण नगर के विभिन्न बाजारों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर आए दिन जाम लगा रहता है। नगर के सबसे व्यस्ततम चौराहे शिव चौक पर स्थिति सबसे विकट हो गई है। यहां अक्सर लगने वाले जाम के कारण मात्र 100 कदम की दूरी तय करने में भी आधे से एक घंटे का समय लग जाता है। नागरिकों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
बता दें कि नगर के शिव चौक सहित लगभग सभी चौराहों, मुख्य बाजारों, मार्गों और मोहल्लों की सड़कों पर अत्यधिक दुकानों का अतिक्रमण है। रही सही कसर सड़क पर दोनो तरफ ग्राहकों द्वारा खड़ी की गई बाइक पूरी कर रही है। इन बाजारों से पैदल निकलना भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। हर वक्त जाम लगा रहता है। रेहढ़ी और ठेली पर फल-सब्जी आदि बेचने वाले भी बाजारों में बेतरतीब खडे़ होकर जाम का कारण बन रहे हैं। जाम में मनचले भी हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
रामबाग रोड के निवासी भी वहां स्थित बैंकों के बाहर पार्किंग की व्यवस्था ना होने से त्रस्त है। रामबाग रोड पर तीन बैंक एवं डाकघर बराबर-बराबर स्थित है। सड़क पर दोनो ओर बैंकों के ग्राहकों की बाइक खड़ी होने के कारण हर वक्त जाम लगा रहता है। अधिकांश स्कूल भी इसी मार्ग पर स्थित है। इसलिए सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। भाकियू नेता मेहरबान कुरैशी आदि के अलावा व्यापारी नेता समय सिंह पंवार, सुयश गर्ग, डा. अमित गर्ग, राजेश नामदेव, बसंत शर्मा, वसीम अहमद, फहीम, मुकुल जैन आदि का कहना है कि वह अनेकों बार कार्रवाई की मांग कर चुके है। इसके बावजूद स्थिति जस की तस है। उधर, नगर पालिका ईओ कृष्ण मुरारी ने कहा कि जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा।