फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पहली बोर्ड बैठक में पांच करोड़ के प्रस्ताव पारित

पहली बोर्ड बैठक में पांच करोड़ के प्रस्ताव पारित

Thu, 28 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
पहली बोर्ड बैठक में पांच करोड़ के प्रस्ताव पारित
छपरौली (बागपत)। नगर पंचायत छपरौली की बुधवार को पहली बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से पांच करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। जिसका सभी सभासदों ने समर्थन किया।
विज्ञापन

छपरौली नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव खोखर की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन करते हुए ईओ विनय मणि त्रिपाठी ने बताया सभी सभासदों से अपने-अपने वार्ड में घूम-घूमकर जानकारी करके उन विकास कार्यों की लिस्ट पेश करने के लिए कहा गया। सभी लिस्ट कार्यालय में समय से जमा कराएंगे, जिससे जल्दी कार्य शुरू कराया जा सके। मुख्य विकास कार्यों में सड़क, स्ट्रीट लाइट, जल आपूर्ति, जल निकासी, सुंदरीकरण के लिए लगभग पांच करोड़ के प्रस्ताव पास किए। इसके अतिरिक्त आदर्श नगर योजना, दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, कान्हा पशु आश्रय योजना में भी प्रस्ताव भेजने का बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया । नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने मिलकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसमें अनुज, मोनू, राजीव, अनिल कुमार, प्रेमलता, किरणपाल, नीटू, संजय, विकास सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed