फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पंचवटी पहुंचे श्रीराम, लक्ष्मण ने सूपर्णखां की नाक काटी

पंचवटी पहुंचे श्रीराम, लक्ष्मण ने सूपर्णखां की नाक काटी

Wed, 27 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
पंचवटी पहुंचे श्रीराम, लक्ष्मण ने सूपर्णखां की नाक काटी
बागपत। श्रीराम लीला के मंचों पर अलग-अलग लीला का मंचन किया ा। कहीं श्रीराम पंचवटी पहुंचे, किसी ने सूपर्णखा के नाक काटने की लीला दिखाई। अमीनगर सराय में श्रीराम के वनवास की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन

श्री रघुवर रामलीला समिति ठाकुरद्वारा के मंच पर सुमंत विलाप, केवट द्वारा भगवान राम को गंगा पार उतारने के प्रसंग को दिखाया। दर्शकों ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया। पंचवटी में लक्ष्मण के सूपर्णखा की नाक काटने का प्रसंग भी दर्शकों सराहा। इसमें समिति के अध्यक्ष संजय रुहेला, जोंटी, प्रकाश, ललित जैन, आशीष रुहेला,बॉबी जैन,राजेंद्र सर्मा, डॉ. योगेश, गोपाल वर्मा, सुरेश वर्मा, पराग गोयल, अनिल चौहान उपस्थित रहे। शहर के बड़ा बाजार में चल रही श्री आदर्श रामलीला के मंच पर आयोजकों ने पंचवटी की लीला का मंचन किया। अध्यक्ष नीरज चौहान, रोहित शर्मा, आशीष उर्फ आशु, राज कुमार, मोंटी, संदीप, प्रमोद, जितेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि रामलीला कमेटी की रामलीला में लक्ष्मण ने सूपर्णखा की नाक काटी की लीला का मंचन कराया । इसमें धर्मवीर, बिन्नी, श्रीपाल, संदीप, जसवंत पहलवान, कटार सिंह, संजय हितैषी, आजाद, राजेश, अजय, रोकी, रोहन, आशू, बबली, प्रवीण मौजूद रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित रेलवे मैदान पर श्रीराम लीला का मंचन कराया। इसमें समिति अध्यक्ष प्रेमशंकर शर्मा, संदीप पांचाल, विनोद, अनिल, आशु, सुभाष, राम कुमार, प्रवीण, चतर सैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीनगर सराय। कसबे में चल रही श्री रामलीला में भगवान श्रीराम का वन में प्रवास और सूर्पणखा का लक्ष्मण पर मोहित हो जाना दिखाया । कस्बे के शिव मंदिर प्रांगण में श्रीराम लीला का मनमोहक चित्रण किया । चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव के शिव मंदिर में लीला का मंचन किया । मास्टर देवेंद्र अरोरा, पुजारी कुश प्रशाद शास्त्री, पम्मी कश्यप, महेंद्र शर्मा, मानसिंह, सुनील, अनुज कश्यप, पदम सिंह, संजय अरोरा, लीलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed