फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ऋण मोचन योजना के अंतर्गत 24 किसानों को प्रमाण पत्र मांगे

ऋण मोचन योजना के अंतर्गत 24 किसानों को प्रमाण पत्र मांगे

Fri, 15 Sep 2017 01:55 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
ऋण मोचन योजना के अंतर्गत 24 किसानों को प्रमाण पत्र मांगे
ऋण मोचन योजना में 24 किसानों को प्रमाण पत्र बांटे
विज्ञापन

बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में ऋण मोचन योजना के तहत कृषि मेले में 24 किसानों को ही प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिले के गांव काठा में नाव हादसे के कारण इस कार्यक्रम को सीमित कर दिया गया।
कृषि निदेशक बागपत प्रशांत कुमार, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने प्रमाण पत्र बांटे। काठा गांव में हुई नाव दुर्घटना के कारण यह कृषि मेला कुछ समय ही चला। दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। एसडीएम ने बताया कि 7299 किसानों में से पहले चरण में 2774 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित होने थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शेष किसानों को ये प्रमाण पत्र उनके घर ही पहुंचा दिए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि पहले चरण का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। दूसरे चरण की फीडिंग का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। जिन किसानों का आधार लिंक नहीं हुआ है, वे अपने केसीसी खाते में आधार लिंक करा लें। इस अवसर पर तेजपाल सिंह, राजकुमार, कुलदीप, नीरज गिरि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed