{"_id":"59b6e5504f1c1be57f8b5ff6","slug":"91505158480-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं पर फूटा छात्रों का गुस्सा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं पर फूटा छात्रों का गुस्सा, प्रदर्शन
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज में समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। बाद मेें प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं अभिलाष तोमर के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। छात्रनेता अभिलाष ने कहा कॉलेज में इतिहास, भूगोल, संस्कृत की कक्षाएं काफी दिनों से नियमित रूप से नहीं चल रही है। इस कारण छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है। कक्षाओं मेें प्रोफेसरों के न पहुंचने पर बाहरी तत्व कॉलेजों में घुसे रहते हैं, इससे कॉलेज मेें आने वाली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते कॉलेज का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंनेकहा कॉलेज परिसर में वाई-फाई सुविधा से सुसज्जित करने के बावजूद छात्र-छात्राएं सुविधा का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर छात्रनेता अभिलाष तोमर, अश्वनी तोमर, प्रशांत तोमर, रजत, अंकुर, सौरभ, विशाल, विक्रांत चौधरी, कासिम आदि रहे।