{"_id":"599f2dd04f1c1b157f8b4648","slug":"91503604176-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 अगस्त से 5 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जायेगा पर्युषण पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 अगस्त से 5 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जायेगा पर्युषण पर्व
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दशलक्षण महा पर्व 26 अगस्त से 5 सितंबर तक आचार्य सुंदर सागर महाराज के संसघ सानिध्य में मनेगा।
मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में विहर्ष सभागार मंडी में प्रात: 6 बजे से पूजन, प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आचार्य संसघ के सानिध्य में होगा। 26 अगस्त को प्रात: 6 बजे पूजन, गुरू भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 26 अगस्त को भजन संध्या, 27 को टीसी ग्रुप द्वारा नाटिका, 28 अगस्त को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 29 को नेहरू बाल एकेडमी का कार्यक्रम, 30 को नृत्य प्रतियोगिता, 31 को 1 मिनट प्रतियोगिता, एक सितंबर को दिगंबर जैन बाल सदन के बच्चों का कार्यक्रम, दो को रंगारंग कार्यक्रम, तीन को धार्मिक तंबोला, चार को धार्मिक अंताक्षरी, पांच सितंबर को प्रसंग मंच दशलक्षण पर्व पर विशेष कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। दशलक्षण के समापन पर छह सितंबर को अजितनाथ भगवान की विशाल स्वर्ण गज रथ यात्रा निकाली जाएगी।
गणेशजी की शोभायात्रा आज
बड़ौत। महाराष्ट्र गणेश मंडल की बैठक में 25 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले गणेश महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शुक्रवार को गणेश जी की शोभायात्रा पंचवटी मंदिर से निकाली जाएगी। इसमें तानाजी, मारुति, प्रकाश, रोहित जैन, अंकित, विजय, शाह जी, अरविंद, चेतन, आमोल, आदेश गुप्ता, मुनीम, विभोर अग्रवाल, योगेश मोहन आदि रहे।