{"_id":"599dd9954f1c1b26658b4804","slug":"91503517077-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे की दुर्दशा पर चिंता जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे की दुर्दशा पर चिंता जताई
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की दुर्दशा पर चिंता जताई और कहा यदि इसकी हालत शीघ्र ठीक नहीं हुई तो समिति डीएम कार्यालय पर आंदोलन करेगी।
बुधवार को आदित्य भारद्वाज के आवास पर आयोजित ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक में धीरज भारद्वाज ने कहा भाजपा सरकार से बड़ी उम्मीद करके जनता ने भाजपा को भारी बहुमत दिला कर उप्र की सरकार बनाई। सरकार बनते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणा की प्रदेश की सभी सड़कों दो माह में गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा, लेकिन हमें ऐसा लगता है प्रदेश में सभी सरकार वादा करती है, कोई पूरा नहीं करती। बैठक में पिछले दिनों गोरखपुर अस्पताल में प्रशासन की लापरवाही से बच्चों की मौत और खतौली में ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया और सरकार से दोनों मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। इसमें कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों की मौत पर श्रद्धांजलि दी। बैठक में निर्णय लिया यदि शीघ्र दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री हाईवे पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो समिति डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। इसमें अभिषेक, सतेंद्र कुमार, राधेश्याम शर्मा, प्रेम शर्मा, निशांत, सुशील, अनिल, विशाल, ब्रिजेश शर्मा आदि रहे।