{"_id":"5991fc2d4f1c1bf6428b4680","slug":"91502739501-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवां के झोंके से पीपल का पेड़ मूर्तियों पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवां के झोंके से पीपल का पेड़ मूर्तियों पर गिरा
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
ठाकुरद्वारा मंदिर में पीपल की परिक्रमा के लिए बनाई जा रही चारदीवारी की नींव की खुदाई के दौरान पीपल तेज हवा के चलते गिर गया। इससे अफरातफरी मच गई और विद्युत सप्लाई ठप हो गई।
ठाकुरद्वारा मंदिर में निर्माण कार्य पिछले कई दिन से चल रहा है। पीपल की परिक्रमा के लिए सोमवार को बाउंड्री बनाने के लिए नींव खोदी जा रही थी। तभी पीपल की जड़े खोखली होने के कारण हवा के झोंके से पीपल शनिदेव और शिव की मूर्ति के ऊपर गिर गया, लेकिन दोनों मूर्तियां क्षतिग्रस्त होने से बच गई, लेकिन हादसे के कारण मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। जान माल का नुकसान नहीं हुआ। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बाबूराम मिश्रा ने बताया पीपल के पेड़ काफी पुराना है। इस कारण पेड़ की जड़े खोखली हो चुकी है, यदि उन्हें पहले एहसास होता तो वे नींव खुदाई के दौरान के थोड़ा दूरी बनाकर चलते, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं थी।