{"_id":"610c295d8ebc3ec2453088a1","slug":"90470-transformers-worth-135-crores-burnt-in-19-months-baraut-news-mrt5506221110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला एक्सक्लूसिव: 19 माह में फुंक गए 135 करोड़ के 90,470 ट्रांसफार्मर, देखिए पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला एक्सक्लूसिव: 19 माह में फुंक गए 135 करोड़ के 90,470 ट्रांसफार्मर, देखिए पूरी लिस्ट
Fri, 06 Aug 2021 03:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
मुकेश पंवार, अमर उजाला, मेरठ
मुकेश पंवार, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 03:32 PM IST
सार
जानकार हैरानी होगी कि 19 माह में ही इन सभी जनपद में 90,470 विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गए। जिसमें सबसे अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर बुलंदशहर में 13,088, बिजनौर में 8,389 ट्रांसफार्मर फुंके हैं।
विज्ञापन
बड़ौत में सीटीआर वर्कशॉप पर ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग का कार्य कराते एसडीओ प्रवेश गिरि।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मात्र 19 माह में 135 करोड़ रुपये के विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से ऊर्जा निगम सकते में हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में पश्चिमांचल के बुलंदशहर व बिजनौर जनपद सबसे ऊपर हैं, जबकि गाजियाबाद में सबसे कम विद्युत ट्रांसफार्मर फुंके हैं। उधर, लगातार विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से ऊर्जा निगम के अफसरों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई है।
विज्ञापन
पश्चिमांचल में मेरठ, सहारनपुर व मुरादाबाद मंडल आता है। जिनमें कुल 14 जनपद है। जानकार हैरानी होगी कि 19 माह में ही इन सभी जनपद में 90,470 विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गए। जिसमें सबसे अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर बुलंदशहर में 13,088, बिजनौर में 8,389 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। वहीं सबसे कम विद्युत ट्रांसफार्मर गाजियाबाद में मात्र 2726 फुंके हैं। ऊर्जा निगम के अफसरों के अनुसार इन विद्युत ट्रांसफार्मरों की रिपेयर कराने में ही विभाग के 1,35,70,50,000 रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन
एक ट्रांसफार्मर रिपेयर में 15 हजार खर्च
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप पर तैनात एसडीओ प्रवेश गिरि के अनुसार एक विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद विभाग का फुंके विद्युत ट्रांसफार्मर को रिपेयर करने में औसतन लगभग 15 हजार रुपये खर्च होते है।
विज्ञापन
इन वजह से फुंकते हैं ट्रांसफार्मर
एसई वर्कशाप अजय कुमार के अनुसार सबसे ज्यादा विद्युत ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग के चलते फुंकते हैं। उसके बाद ट्रांसफार्मर की अर्थिंग न कराना व एलटी लाइन खराब होना या विद्युत तारों के आपस में उलझ जाने से खराब होते हैं।
फूंके ट्रांसफार्मर की संख्या
जनपद का नाम वर्ष 2020 वर्ष 2021
मेरठ 4868 2275
बागपत 3430 1902
मुजफ्फरनगर 4700 2618
शामली 5000 2864
सहारनपुर 5000 2661
हापुड़ 3000 1546
बुलंदशहर 8200 4888
गाजियाबाद 1800 926
नोएडा 2700 1450
मुरादाबाद 4300 2750
रामपुर 2500 1320
संभल 3200 1690
बिजनौर 5500 2889
अमरोहा 4100 2393