{"_id":"6261a098a52f23018106bea0","slug":"90-thousand-rupees-from-the-bike-bag-of-crpf-jawan-baghpat-news-mrt585429129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के सिपाही की बाइक के बैग से 90 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ के सिपाही की बाइक के बैग से 90 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बागपत नगर में बैंक से रुपये निकालने के बाद पेट्रोल पंप के पास खड़ा होकर पीने लगा था गन्ने का रस
- बाइक पर आए दो युवक निकालकर भाग गए रुपये, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए, पुलिस तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर में सीआरपीएफ के जवान की बाइक के बैग से 90 हजार रुपये निकालकर दो युवक फरार हो गए। बैंक से रुपये निकालकर लाने के बाद सिपाही बाइक पर बैठकर ही गन्ने का रस पी रहा था। इसी वक्त वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, जिनको पुलिस तलाश कर रही है।
शिकोहपुर निवासी उपदेश तोमर सीआरपीएफ में जवान है। वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ है। वह बृहस्पतिवार सुबह को बागपत में बैंक से 90 हजार रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहा था। उसने वह रुपये बाइक के बैग में रख लिए। वह बड़ौत रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा और बाइक रोककर गन्ने का रस पीने लगा। तभी बाइक पर दो युवक आए और उनमें से एक ने उपदेश की बाइक के बैग से रुपये निकाल लिए। इसके बारे में पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज देखने पर वह दोनों युवक कई जगह कैमरे में कैद मिले। पुलिस ने फुटेज लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सिपाही ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
--
छात्रा के साथ छेड़छाड़, विरोध पर पिटा
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि बुधवार देर शाम पड़ोस के व्यक्ति ने नशे में मकान में घुसकर बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर मारपीट की गई। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि छात्रा का अदालत में बयान दर्ज कराया जाएगा। जबकि आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।