{"_id":"60db61418ebc3ec25207ca19","slug":"86-percent-beneficiaries-got-the-vaccine-baghpat-news-mrt5450429190","type":"story","status":"publish","title_hn":"86 फीसदी लाभार्थियों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
86 फीसदी लाभार्थियों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
बागपत। जिले में मंगलवार को लक्ष्य के सापेक्ष 86 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। बागपत ब्लॉक में सबसे अधिक 260 फीसदी व बड़ौत ब्लॉक में सबसे कम 65 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने बताया कि जिले में 15 सत्र में 1600 लाभार्थियो का टीकाकरण का प्लान तैयार किया गया था। मंगलवार को बागपत ब्लॉक में 100 के सापेक्ष 260, बड़ौत ब्लॉक में 300 के सापेक्ष 195, छपरौली ब्लॉक में 500 के सापेक्ष 400, खेकड़ा ब्लॉक में 400 के सापेक्ष 390 और पिलाना में 300 के सापेक्ष 139 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। इसके अलावा अभिभावक स्पेशल बूथों पर 200 में से 120 और पिंक बूथों पर 200 में से 112 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। 18 से 44 आयु वर्ग में 2850 के सापेक्ष 3144 लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया।
नही मिला एक भी पॉजिटिव, 22 केस एक्टिव
बागपत। सीएमओ आरके टंडन ने बताया कि जिले में मंगलवार को कोरोना का एक भी केस नहीं मिला है। अब जिले में केवल 22 केस एक्टिव रह गए है। अब तक जिले में 9093 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
नही मिला एक भी पॉजिटिव, 22 केस एक्टिव
बागपत। सीएमओ आरके टंडन ने बताया कि जिले में मंगलवार को कोरोना का एक भी केस नहीं मिला है। अब जिले में केवल 22 केस एक्टिव रह गए है। अब तक जिले में 9093 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन