{"_id":"5c0c18dcbdec22419c5f187d","slug":"81544296668-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक होंगे ऑनलाइन, गड़बड़ी पर लगेगा अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक होंगे ऑनलाइन, गड़बड़ी पर लगेगा अंकुश
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हाईस्कूल और इंटर में चलने वाले प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक के खेल में भी शासन ने सख्ती कर दी। छात्रों को मनमाफिक अंक दिए जाते थे। अब ऐसा नहीं होगा। जो अंक एक बार दे दिए वही मार्कशीट पर अंकित होकर आएंगे। बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक को भी ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी। प्रधानाचार्यों के माध्यम से अंक अप लोड किए जाएंगे। जो विद्यालय निर्धारित तिथि पर परीक्षा नहीं कराएंगे वह तीन साल के लिए डिबार होंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद में सक्रिय नकल माफिया को अंकुश लगाने के लिए सभी परीक्षा फार्म से लेकर प्रवेश पत्र से लेकर अन्य प्रक्रिया तक को ऑनलाइन कर दिया, इससे परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी को रोका जाए। सभी माध्यमिक विद्यालयों का भी ब्योरा ऑनलाइन किया। एक तरफ जहां परीक्षाओं को नकल विहीन कराने की तैयारी है, दूसरी ओर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों द्वारा किए जाने वाले प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक के खेल पर भी ब्रेक लगाने की योजना तैयारी शुरू हो गई। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसका खाका तैयार कर लिया है। अक्सर देखा गया है कि प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक बढ़ाने के लिए गड़बड़ी की जाती है। इस बार इनके अंकों को परीक्षकों व प्रधानाचार्यों को ऑनलाइन अप लोड करना होगा। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा सहित विभिन्न विषयों के प्रयोगात्मक परीक्षाओं के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर किए जाएंगे। जिस दिन से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी, उसी दिन से वेबसाइट शुरू हो जाएगी और प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंतिम दिन तक वेबसाइट चालू रहेगी। जो भी अंक अप लोड होंगे वही मार्कशीट में दर्ज किए जाएंगे।
डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अप लोड होंगे, अभी इसकी शासन से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। अगर यह नियम लागू हो जाता है तो पारदर्शिता बढ़ेगी। गलत कार्यों पर अंकुश लगेगा।