{"_id":"5bfafcdebdec224191301da9","slug":"81543175390-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच बेगमाबाद गढ़ी की टीम ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच बेगमाबाद गढ़ी की टीम ने जीता
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
रंछाड़ के भाई राजीव दीक्षित खेलकूद शिक्षा संस्थान में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन बागपत के तत्वावधान में रविवार को जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन मैच बेगमाबाद गढ़ी की टीम ने जीता। चयनकर्ताओं ने स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए जनपद की पुरुष व महिला टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया।
वॉलीबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामनरेश प्रधान ने फीता काटकर किया। उन्होंनेे कहा की वॉलीबाल खिलाड़ी अपने खेल का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करें। चैंपियनशिप के उद्घाटन मैच में बेगमाबाद गढ़ी की टीम ने जिवाना की टीम को हराया। रेफरी रोहित गोलियान, विकास राणा, ओमवीर तोमर दरोगा रहे। इसके उपरांत एसोसिएशन बागपत से पहुंचे चयन समिति के सचिव राजपाल सिंह धामा, संयुक्त सचिव मनीष बालियान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश सरोहा, (ओएनजीसी) पूर्व प्रधान चौधरी समरपाल सिंह, अनुष्का चौधरी, स्वाति सिरोही ने स्टेट चैंपियनशिप के लिए जनपद की पुरुष और महिला टीम का चयन किया। पूर्व प्रधान चौधरी समर पाल सिंह ने बताया कि चयनित जनपद की पुरुष और महिला टीम चार दिसंबर से गजरौला में होने वाली 67 वीं स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप में भाग लेगी। इस दौरान मा. प्रहलाद सिंह, प्रधान वेदपाल धामा, अरविंद तोमर, राजू तोमर सिरसली, भरवीर सिंह, सतबीर फौजी, कृपाल सिंह, रामपाल ठेकेदार, गगन धामा, हरेंद्र तोमर, निरंकार शर्मा आदि रहे।