फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अयोध्या के बाद अब दिल्ली में श्रीराम के मंदिर का जयघोष

अयोध्या के बाद अब दिल्ली में श्रीराम के मंदिर का जयघोष

Mon, 26 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या के बाद अब दिल्ली में श्रीराम के मंदिर का जयघोष
बागपत। अयोध्या के बाद अब विश्व हिंदू परिषद दिल्ली के रामलीला मैदान पर धर्मसभा की तैयारी में जुटी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के आसपास के इलाकों से कार्यकर्ताओं को दिल्ली में जुटाने की तैयारी है। विहिप के अलावा आरएसएस और अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी लोगों के बीच पहुंचकर दिल्ली की धर्मसभा की चर्चा में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

अयोध्या की धर्मसभा के बाद राजधानी दिल्ली और इसके करीब दो सौ किमी के एरिया के लोगों को एकजुट करने की तैयारी चल रही है। विहिप, आरएसएस ने इसके लिए कार्यकर्ता मैदान में उतार दिए हैं। किस जिले से कितनी संख्या दिल्ली पहुंचेगी, इसकी संख्या तय की गई है। वाहनों को इंतजाम किया जा रहा है। कार्यकर्ता गांव दर गांव पहुंचकर तैयारी में जुटे हैं। बागपत को प्रखंड में बांटकर लोगों को दिल्ली ले जाने का न्योता दिया जा रहा है। विहिप पदाधिकारी विक्की चौधरी कहते हैं कि तैयारी चल रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान में नौ दिसंबर को श्रीराम के मंदिर के लिए धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


खुफिया विभाग अलर्ट
बागपत। विहिप की बढ़ती सक्रियता के बाद खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। हिंदू संगठनों की गोपनीय बैठकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

राम मंदिर को लेकर राजनीति का आरोप
बागपत। रालोद की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राम मंदिर को लेकर राजनीति हो रही है। चुनाव के समय भाजपा को राम की याद आती है। शिव सेना प्रमुख जो उत्तर भारतीय को मुंबई छोडने और रोजगार बंद करने की धमकी दे रहे थे, वे भी राम मंदिर पर राजनीति कर रहे हैं। इस दौरान ओमबीर ढाका, अमित गुर्जर, योगेंद्र, उस्मान, डॉ. प्रेरणा जैन, डॉ. वीरेंद्र बैसला, रवि गोठरा, डॉ. नितिन जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed