{"_id":"5bedd49abdec22693257c4d1","slug":"81542313114-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने सोहनवीर की हत्या की जताई आंशका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने सोहनवीर की हत्या की जताई आंशका
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बावली हाल्ट के पास ट्रेन से कटे युवक की शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर कॉल डिटेल निकलवानी शुरू कर दी है।
बुधवार को बावली हाल्ट के पास एक युवक का शव ट्रेन से कटा मिला था, जिसकी शिनाख्त सोहनवीर उर्फ सोनू उम्र 36 वर्ष निवासी मुकीमपुरा बिनौली के रूप में हुई थी। उसके पिता अजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को 12 बजे सोहनवीर को फोन आया था और वह तभी घर से चला गया था। तीन बजे सोहनवीर ने अपने दोस्त मनबीर को फोन किया कि उसकी तबीयत खराब है और वह बड़ौत रेलवे स्टेशन पर है। उसके परिजन रेलवे स्टेशन पर आए लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने सूचना दी कि उसका शव बावली हाल्ट के पास ट्रेन से कटा पड़ा है। उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। उसका बेटा दूध का व्यापार करता था और उसकी जेब में 10 हजार रुपये भी थे जो गायब थे। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवानी शुरू कर दी है। उसी के आधार पर सही कारणों का पता लग सकेगा। वहीं सोहनवीर की मौत के बाद उसकी पत्नी कुसुम मां सतबीरी व अन्य परिवार का रोते बुरा हाल था। उसके पांच बच्चे हैं।