{"_id":"5bedd392bdec22693e5a4c99","slug":"81542312850-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भाईयों ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन भाईयों ने कोर्ट में किया सरेंडर
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राजपुर खामपुर गांव में दो सप्ताह पूर्व मेडिकल स्टोर संचालक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन भाईयों ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजा है।
राजपुर खामपुर गांव में तीन नवंबर को स्टोर संचालक नितिन पर चार लोगों ने जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में महावीर, उसके बेटे मनीष, राजा व रॉकी के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने महावीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीनों भाई फरार चल रहे थे। बृहस्पतिवार को मनीष, राजा व रॉकी ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बड़ौत कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।