{"_id":"5bb91223867a5514e52fcb43","slug":"81538855459-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी लगा रहा लोगों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी लगा रहा लोगों का तांता
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रंछाड़ गंाव में दूसरे दिन भी क्रैश हुए विमान के घटनास्थल को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा, वहीं इस हादसे के बाद वहां पर आए एयर फोर्स के कर्मचारियों के बैग चोरी हो गए है, हालांकि इस मामले में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शुक्रवार को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन गाजियाबाद से प्रशिक्षण के लिए उड़ा टू सीटर माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट एमएल 130 इंजन में तकनीकी खराबी के कारण रंछाड गांव में गिर गया था। पायलटों ने आपात लैंडिंग का प्रयास भी किया, लेकिन पैराशूट पेड़ में उलझने के कारण विमान का अगला हिस्सा जमीन से टकराकर खेत में धंस गया। दोनों पायलटों ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन और एयरफोर्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों ने भी काफी मदद की थी। शनिवार को दूसरे दिन भी घटनास्थल को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। वहीं हादसे के बाद वहां पर पहुंचे एयर फोर्स के कर्मचारियों के दो बैग चोरी हो गए। हालांकि इस मामले में थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है।
वहीं हादसे के दौरान किसानों की गन्ने की काफी फसल क्षतिग्रस्त हुई है, जिसके मुआवजे के लिए किसान तहसील के चक्कर काटने लगे है। इस संबंध मेें एसडीएम आशीष कुमार ने कहा कि सर्वे कराने के बाद मुआवजा दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा।