{"_id":"5b5f65bf4f1c1b52748b7cf9","slug":"81532978623-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने नीलकंठ आश्रम में किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने नीलकंठ आश्रम में किया जलाभिषेक
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
जिवाना गुलियान स्थित सिद्ध गुरु स्थान नीलकंठ आश्रम में श्रावण मास के पहले सोमवार को आसपास के गांवों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर भगवान शिव की स्तुति की।
इस मौके पर सिद्ध गुरु महाराज ने कहा कि श्रावण माह में भगवान शिव की स्तुति करने से विशेष अनुकंपा होती है। उन्होंने कहा कि श्रावणी पर्व पर शिव भक्तों को अपने मन आत्मा को पवित्र करके प्रत्येक सोमवार को विधि विधान पूर्वक जलाभिषेक व पूजा करनी चाहिए, इससे उनके जीवन मे सुख समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की सेवा, परमात्मा की स्तुति से मनुष्य के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। इस मौके पर उन्होंने गुजरात व महाराष्ट्र से आये श्रद्धालुओं को आशीष प्रदान किया।