{"_id":"5b50e9b74f1c1b40748b5d6e","slug":"81532029367-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी से पदक जीतकर लौटा गौरव राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी से पदक जीतकर लौटा गौरव राणा
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
जर्मनी के शूल में हुई आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप शूटिंग चैंपियनशिप में निरपुड़ा गांव के गौरव राणा ने स्वर्ण समेत दो पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। ग्रामीणों ने गौरव का स्वागत किया।
21 से 29 जून तक चली इस चैंपियनशिप में निरपुड़ा गांव के शूटर गौरव राणा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ी ने टीम वर्ग में स्वर्ण व कांस्य पदक प्राप्त कर देश व जनपद का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार को खिलाड़ी का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर डांस किया। फूल मालाएं पहनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा गौरव ने विदेश में भी अपना लोहा मनवाया है। इनमें आजाद सिंह, सुखबीर, हरफूल अमीन, कपिल, सुखपाल सिंह, हरपाल आदि रहे।