{"_id":"5b20220c4f1c1bb36e8b79e9","slug":"81528832524-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा पुल ठीक न करने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा पुल ठीक न करने पर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। मीरापुर रजबाहे के टूटे पुल को शिकायत के बाद ठीक न करने से क्षुब्ध नगरवासियों ने मंगलवार को नगरवासियों ने बिजरौल रोड पर एकत्रित होकर सिंचाई विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद मेें समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को काफी संख्या मेें नगरवासी समाजसेवी विनीत मलिक और सभासद योगेश तोमर के संयुक्त नेतृत्व में बिजरौल रोड पर एकत्रित हुए और सिंचाई विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। विनीत मलिक ने कहा कि सिंचाई विभाग के अफसरों की लापरवाही के चलते आए दिन मीरापुर रजबाहे का बिजरौल रोड स्थित पुल पिछले एक सप्ताह से टूटा पड़ा है। इस कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों साथ हादसों की आशंका बनी रहती है। कार्यालय पर जब इस संबंध मेें शिकायत करने पहुंचे तो वहां पर न तो एसडीओ मिले और न ही जेई। यहां मात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालय पर रहते हैं। अधिकारी गायब रहते हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों की मनमानी पर आक्रोश जताया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों मेें सोनू तोमर, योगेश तोमर, मोहित तोमर, सचिन चौहान, सत्यपाल, इकबाल, रवि चौहान, मोनू, विनीत मलिक, बबलू, गौरव मलिक शामिल रहे।