{"_id":"5b1ed93d4f1c1ba56e8b76d3","slug":"81528748349-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
सरसावा। अंबाला रोड़ पर शुक्रवार रात एक कार की टक्कर लगने पर बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
गांव शाहजहांपुर निवासी विक्रम (30) पुत्र पृथ्वीपाल सिंह अपने साथी सेठपाल के साथ शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाइक पर सरसावा आ रहा था। जैसे ही वे अंबाला रोड़ पर मानव ढाबे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। तब तक विक्रम की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने घायल सेठपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को विक्रम के परिजनों की तरफ से अज्ञात कार चालक के खिलाफ सरसावा थाना पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी कार चालक का पता लगाया जा रहा है।