फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सेवानिवृत प्रधानाचार्य को सम्मानित किया

सेवानिवृत प्रधानाचार्य को सम्मानित किया

Tue, 26 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत प्रधानाचार्य को सम्मानित किया
भोपा। कल्याणकारी युगांतर शिक्षा परिषद की ओर से जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह के सेवानिवृत्त होने पर कल्याणकारी युगांतर शिक्षा परिषद की ओर से स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चौधरी छोटूराम डिग्री कालेज के प्राचार्य नरेश मलिक, जाट महासभा के देवी सिंह, महावीर सिंह राठी, जगदीश बालियान, महेंद्र सिंह राठी, श्यामलाल, धर्मपाल सिंह राठी, नेपाल सिंह, प्रधानाचार्य मानपाल सिंह भोपा, राकेश कुमार बसेड़ा, अमित राठी, गौतम राठी, गुरुदास वालिया, अरविंद कुमार, विपिन कुमार, महकार सिंह, सुनील त्यागी, शशी चौधरी, राजेंद्र राठी गुरुदास वालिया, महिपाल सिंह आदि ने विचार रखतेे हुए प्रहलाद सिंह का स्मृति चिन्ह, अभिनंद पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य महावीर सिंह ने तथा संचालन महकार सिंह ने किया।
विज्ञापन


रंजिश में फसल बर्बाद के मामले में मुकदमा दर्ज
भोपा। खड़ी फसल को जोतकर बर्बाद करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों में 25 साल से भी अधिक समय से रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश में दंपति की हत्या भी हो चुकी है।
विज्ञापन

गांव छछरौली निवासी मथन सिंह का आरोप है कि 24 जून को वह अपने बेटे अमित व भतीजे सन्नी के साथ अपने खेत पर गया था। वहां जाकर देखा तो परिवार के ही रंजिश रखने वाले जगत सिंह, उसका बेटा निशांत व तीन अज्ञात व्यक्ति उसकी खड़ी फसल को ट्रैक्टर से हैरो चला कर बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरापियों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed