{"_id":"5acbc5c54f1c1b5d6b8b4aba","slug":"81523303877-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी तहसील में उपवास पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी तहसील में उपवास पर बैठे
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
भारत बंद के दौरान जगह-जगह हिंसा में दलितों के खिलाफ एकतरफा रिपोर्ट दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को तहसील पहुंचे और उपवास पर बैठे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने दो अप्रैल को दलित समाज के भारत बंद के दौरान जगह-जगह हुई हिंसा में एकतरफा रिपोर्ट दर्ज होने और पुलिस के दलितों को प्रताड़ित करने की निंदा की और मांग की कि दलितों के खिलाफ झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा देश में एकता के लिए गांधी द्वारा दिखाए मार्ग पर सभी को चलने के लिए प्रेरित करने के लिए कांग्रेस उपवास पर बैठे हैं। इनमें राकेश शर्मा, सत्यपाल सिंह, तेजपाल सिंह, खिलेराम, शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र चौहान, पुष्पेंद्र राणा, उर्मिला, डॉ. नरेंद्र शर्मा, रामपाल वर्मा, कृष्ण हरि, कांता जैन, डॉ. नीरज लता, राम कुमार तोमर, हेमंत एडवोकेट, हरेंद्र एडवोकेट, सरफराज, हरवीर सिंह, राजपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि शामिल रहे।