{"_id":"5aa046384f1c1b410b8bcb3f","slug":"81520453176-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में गवाही के लिए हाजिर हुई एसपी पूनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में गवाही के लिए हाजिर हुई एसपी पूनम
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पचास हजार रुपये के इनामी सजायाफ्ता दो भाइयों के साथ पुलिस मुठभेड़ के मामले में तत्कालीन एसपी पूनम कोर्ट में पेश हुई। उन्होंने अपने ऊपर हुए हमले के मामले में गवाही दी।
सहायक शासकीय अधिवक्ता अनुज ढाका ने बताया कि पिलाना गांव में करीब 30 साल पहले हत्या के मामले में फरार चल रहे सगे भाई ओमदत्त और हरिदत्त को पुलिस ने 24 सितंबर 2016 को गिरफ्तार किया । तत्कालीन एसपी पूनम के नेतृत्व में पुलिस ने नैथला के जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोप था कि दोनों ने फायरिंग की, इसमें एक गोली एसपी को लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह बाल-बाल बच गई थी। इस मामले में गवाही के लिए तत्कालीन एसपी पूनम बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय आबिद शमीम की कोर्ट में हाजिर और गवाही दी।
कलक्ट्रेट प्रभारी के ड्राइवर पर हमला
बागपत। किराये के रुपयों को लेकर कलक्ट्रेट प्रभारी के ड्राइवर सुनील कुमार पर रिक्शा चालक ने हमला बोल दिया। बुधवार को सुनील कुमार ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहा था। पुराना कस्बे में ई-रिक्शा चालक से उसका किराये के रुपये को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि ई रिक्शा चालक ने उसके ऊपर हमला बोल दिया, इसमें वह लहूलुहान हो गया। देर रात तक घायल ने तहरीर नहीं दी ।