{"_id":"59caad964f1c1b7a548b48ca","slug":"81506454934-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में किसानों की हुई पंचायत में वक्ताओं ने बकाया गन्ना भुगतान न होने पर आक्रोश व्यक्त कर कहा शीघ्र बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया तो किसान अनिश्चित कालीन धरना शुरू करेंगे।
पंचायत में अध्यक्षता करते हुए मास्टर हुकम चंद ने कहा चीनी मिलों ने अभी तक गत वर्ष के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं दे पाई है। जबकि अगला पेराई सत्र शुरू होने जा रहा है। मिलों की लेट लतीफी से किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा किसान पर यदि बैंक, सोसाइटी आदि का कर्ज है तो उससे जबरन वसूल लिया जाता है। समय पर जमा न कर पाने की स्थिति में उनकी जमीन तक कुर्क कर ली जाती है, लेकिन मिल के खिलाफ सरकार कुछ नहीं कर पाती है। मिल मालिकों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। किसानों को बार बार आश्वासन देकर गुमराह किया जा रहा है। मलकपुर मिल पर 280 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। किसानों ने कहा बकाया भुगतान नहीं दिलाया तो वे मलकपुर मिल को गन्ना नहीं देंगे। पंचायत में दूसरे मिलों के गन्ना क्रय केंद्र स्थापित कराने की मांग की गई। पंचायत का संचालन नरेश कुमार ने किया। इसमें योगेंद्र, मांगेराम, गजेंद्र, उमेश, यशपाल, हरेंद्र, अजय, कृष्णपाल, रामपाल, विवेक, राजवीर, रामबीर, रामबाबू, धर्मेंद्र, सुंदर आदि मौजूद रहे।