{"_id":"59c9636c4f1c1bcb538b46c2","slug":"81506370412-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसा दूल्हा, एंबुलेंस भी खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसा दूल्हा, एंबुलेंस भी खड़ी रही
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हाईवे पर स्थित गौरीपुर मोड़ के गड्ढों और कीचड़ से वहां से गुजरने वाले लोगों का हाल-बेहाल हो गया है। जाम में कहीं दूल्हे की गाड़ी फंसी तो कहीं एंबुलेंस। संपर्क मार्गों से गुजरते समय कई वाहन पलट गए। व्यवस्था बनाने में पुलिस के पसीने छूटे। जाम से निजात न दिलाने पर परिवहन आयुक्त राज्य सूचना आयोग में तलब हुए हैं। उधर, सोनीपत जाने वाले बच्चे स्कूल नहीं जा सके। जाम के कारण वापस अपने-अपने घर लौट गए।
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे की हालत दयनीय है। गौरीपुर मोड़ और शहर के किस्तु ज्योति कान्वेंट हाईस्कूल के पास की हालत बद से बदतर है। बारिश के बाद से तो हाल बुरा हो गया है। वहां पर कीचड़ ही कीचड़ हो रहा है। वहां से गुजरना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है। सोमवार सुबह से शाम तक रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम में एंबुलेंस, पुलिस व दूल्हे की गाड़ी फंस गई थी। मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एडवोकेट एवं आरटीआई कार्यकर्ता पवन तिवारी ने बताया हाईवे पर जाम की समस्या से निजात न दिलाने के अलावा रेलवे फाटक पर डिवाइडर निर्माण न होने और चौराहों पर लाइट की व्यवस्था न होने पर परिवहन आयुक्त राज्य सूचना आयोग में तलब हुए हैं। वे नौ दिसंबर को आख्या सहित आयोग में पेश होंगे।
विज्ञापन
जद्दोजहद करते रहे
यातायात पुलिसकर्मी
बागपत। हाईवे से गुजरते समय कई वाहन गड्ढे में फंस गए और कई वाहनों में तकनीकी खराबी आ गई। उनको निकालने में यातायात पुलिस को जद्दोजहद करनी पड़ी।
नैथला-निवाड़ा मार्ग पर पलटे वाहन
बागपत। संपर्क मार्ग निवाड़ा-नैथला मार्ग से गुजरते समय ईंट ढोने वाला ट्रक और कागज के रॉल से भरा कैटर खेत में पलट गया। क्रेन ने पहुंचकर दोनों वाहनों को खेतों से निकला।
हमीदाबाद में लगा जाम
अग्रवाल मंडी टटीरी। बागपत-मेरठ मार्ग पर हमीदाबाद उर्फ नया गांव में भी गड्ढों के कारण जाम लगा रहा। चालक वाहनों को लेकर बाघू, टटीरी और अन्य संपर्क मार्गों से होकर गुजरते नजर आए। इस कारण काफी बच्चे स्कूल से वंचित रह गए।